Last Updated on November 24, 2023 by Gopi Krishna Verma
आप के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के अगुवाई में निकली जाएगी रैली

गिरिडीह। संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 26 नवंबर को गिरिडीह में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली जाएगी। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि देश का जो हालात है। इस परिस्थिति में देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने की अब सीधी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। नौजवानों को संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत है। श्री शर्मा ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज को कुचलने की साज़िश रची जा रही है। अब देश का नौजवान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों से मोटरसाइकिल से कार्यकर्ता झंडा मैदान में जमा होंगे।

झंडा मैदान से निकलकर अंबेडकर चौक, टावर चौक , काली बाड़ी, स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, गांधी चौक, नगर थाना, भगत सिंह चौक, बस स्टैंड, अम्बेडकर चौक होते हुए पचम्बा रोड़ कृष्णानगर स्थित आम आदमी पार्टी का जिला कार्यालय में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। आप के युवा नेता गौरीशंकर यादव और आशीष भदानी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि जमुआ धनवार देवरी तिसरी गावां पीरटांड़ डुमरी सरिया बिरनी बगोदर से आने वाले लोग पचम्बा होते हुए एक साथ झंडा मैदान पहुंचेंगे। गिरिडीह, बेंगाबाद और गाण्डेय से आने वाले कार्यकर्ता सीधा झंडा मैदान पहुंचेंगे।




