आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान” के तहत अदावाकृत संपतियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन

Last Updated on November 28, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 1 अक्टूबर’2025 से 31 दिसंबर’2025 तक चलाये जा रहे आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान अंतर्गत दिनांक 28/11/2025 को विवाह भवन, झंडा मैदान के निकट, गिरिडीह में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य…

Last Updated on November 28, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 1 अक्टूबर’2025 से 31 दिसंबर’2025 तक चलाये जा रहे आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान अंतर्गत दिनांक 28/11/2025 को विवाह भवन, झंडा मैदान के निकट, गिरिडीह में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को अदावाकृत जमाराशियों की खोज, सत्यापन एवं दावा प्रक्रिया से अवगत करना तथा उन्हें उनकी जमाराशियों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना था। इस शिविर में लगभग 100 नागरिकों ने भाग लिया।

उपस्थित सभी लोगों कों अदावाकृत जमाराशियों से संबन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी। विभिन्न बैंकों के ग्राहक जिनकी अदावाकृत जमाराशियों का निपटान हो चुका है उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। जिले के सभी प्रमुख बैंकों के स्टॉल भी शिविर में लगाए गए थे। 1 अक्टूबर से चल रहे इस अभियान में अब तक जिले के लगभग 2.37 करोड़ की राशि का निपटान विभिन्न बैंकों द्वारा किया जा चुका है। कार्यक्रम के संचालन के दौरान बताया गया कि 31.08.2025 तक 77.84 करोड़ कि अदावाकृत जमाराशि जिले के 14 बैंकों के 255600 खातों में है। आरबीआई के प्रबन्धक रोशन कुमार घिरिया ने संबोधित करते हुए उदगम पोर्टल कि विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में गिरिडीह सदर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गणेश रजक उपस्थित हुए एवं इस कार्यक्रम हेतु बैंकों की सराहना करते हुए सभी कों संबोधित भी किया। इसके साथ ही एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबन्धक मनीष सिन्हा, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक मनीष कनोजिया, बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबन्धक अंगोम रामचन्द्र सिंह एवं सर्वोत्तम प्रसाद, आरबीआई के अधिकारी रोशन कुमार घिरिया, डीडीएम नाबार्ड आशुतोष प्रकाश, एलआईसी के अधिकारी सुजीत घोष, अग्रणी जिला प्रबन्धक अमृत कुमार चौधरी, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि एवं खाताधारक भी उपस्थित हुए।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports