गणतंत्र दिवस की तैयारी समारोह को लेकर समाहरणालय सभागार में किया गया बैठक का आयोजन

Last Updated on January 15, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियां को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस का समारोह झंडा मैदान में आयोजन करने का निर्णय लिया गया।…

Last Updated on January 15, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियां को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस का समारोह झंडा मैदान में आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में परेड, झंडोतोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त, गिरिडीह ने सभी संबंधित अधिकारियों संग विचार विमर्श कर गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव मनाने हेतु आवश्यक निदेश दिया।

उपायुक्त, गिरिडीह ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने हेतु निर्देशित किए। इसके साथ ही उन्होंने परेड की तैयारी, झांकियों की थीम समेत अन्य विषयों पर भी चर्चा की। इसके अलावा झंडा मैदान में साफ- सफाई, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, परेड की तैयारियां, राष्ट्रगान, निरीक्षण हेतु जीप की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था समुचित तरीके से करने हेतु निर्देश दिया। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मी समेत अन्य को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने को लेकर भी चर्चा की गई।

मुख्य स्थलों पर झण्डोत्तोलन का कार्यकम निम्न प्रकार निर्धारित किया गया:

जिला गोपनीय कार्यालय, गिरिडीह प्रातः 8:20 बजे झण्डा मैदान, गिरिडीह प्रातः 9:00 बजेसमाहरणालय परिसर, गिरिडीह प्रातः 10:15 बजे अनुमण्डल कार्यालय, गिरिडीह प्रातः 10:40 बजे कर्मचारी महासंघ भवन, गिरिडीह प्रातः 10:45 बजे जिला परिषद कार्यालय, गिरिडीह प्रातः 10:50 बजे सिविल सर्जन कार्यालय, गिरिडीह प्रातः 10:55 बजेनगर निगम, गिरिडीह प्रातः 11:00 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रातः 11:10 बजे पुलिस लाइन, गिरिडीह प्रातः 11:30 बजे

गणतंत्र दिवस के अवसर पर निम्न विभागों द्वारा झांकी प्रस्तुत किया जायेगा:

01) , कृषि विभाग, गिरिडीह 02) सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, गिरिडीह, 03) पशुपालन विभाग, गिरिडीह, 04) मत्सय विभाग, गिरिडीह, 05) जिला समाज कल्याण कार्यालय, गिरिडीह, 06) गव्य विकास कार्यालय, गिरिडीह, 7) JSLPS, गिरिडीह, 08) डी० आर० डी० ए०, गिरिडीह, 09) उत्पाद विभाग, गिरिडीह, 10) जिला उद्योग केन्द्र, गिरिडीह, 11) अग्निशमन केन्द्र, गिरिडीह, 12) जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, गिरिडीह, 13) शिक्षा विभाग, गिरिडीह, 14) जिला आपूर्ति कार्यालय, गिरिडीह 15) स्वास्थ्य विभाग, गिरिडीह

समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक करने हेतु निम्नलिखित निर्णय लिये गये :

मुख्य झण्डोत्तोलन समारोह परेड में होमगार्ड, एन० सी० सी० सीनियर विंग, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह, कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विधालय, गिरिडीह, कार्मेल स्कुल, गिरिडीह, सुभाष पब्लिक स्कूल, गिरिडीह, बी० एन० एस० डी० ए० वी० स्कूल, गिरिडीह, सी० सी० एल० डी०ए०वी० स्कूल, गिरिडीह, जिला सशस्त्र बल पुरूष एवं महिला, सी०आर०पी०एफ०, आई०आर०बी०, एवं एस०एस० बी० की एक-एक टुकडी सहित कुल 12 टुकड़ियां भाग लेगी। परेड की सम्पूर्ण व्यवस्था परिचारी प्रवर, गिरिडीह द्वारा की जायेगी। परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक 21.01.2025 से 24.01.2025 तक करने का निर्णय लिया गया। झांकियों में उपयोग किये जाने वाले सभी वाहनों की जाँच दिनांक 25.01. 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी/मोटर यान निरीक्षक, गिरिडीह के द्वारा किया जायेगा। झांकी की व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पादन हेतु उप विकास आयुक्त, गिरिडीह की अध्यक्षता में एक टीम गठन करने का निर्णय लिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे शहर की साफ-सफाई एवं विभिन्न चौक चौराहों पर लगे प्रतिमाओं की साफ-सफाई किया जाना अपेक्षित है। झण्डोत्तोलन के अवसर पर झण्डा मैदान, गिरिडीह में एक टैंकर पानी की व्यवस्था कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए इसकी सम्पूर्ण व्यवस्था (डिसपोजल ग्लास एवं डस्टबिन सहित) करने की बात कही गई।

आम नागरिकों से यह अपील करने का निर्णय लिया गया कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर भी झण्डा फहरायें।कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमण्डल, गिरिडीह द्वारा झण्डा मैदान, रिडीह स्थित फ्लैग पोस्ट / चबूतरा एवं मंच की आवश्यक मरम्मति, रंगाई पोताई एवं दान के गढ्ढों की भराई तथा समाहरणालय, अनुमण्डल पदाधिकारी एवं जिला गोपनीय खा के कार्यालय में बने फ्लैग पोस्ट एवं अन्य मंच की रंगाई पोताई का भी कार्य दिनांक 24.01.2025 तक पूर्ण कर लेगें। उक्त तिथि को जाँच टीम के द्वारा उक्त कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा।

झण्डा मैदान, गिरिडीह में बैरीकेडिंग तथा आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य व्यक्तियों के बैठने हेतु पर्याप्त मात्रा में कुर्सी की व्यवस्था, कारपेट बिछाने एवं फुल गमला आदि की व्यवस्था की जायेगी। बैठने के स्थान पर महिला, पुरूष एवं गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया कर्मियों हेतु अलग-अलग बोर्ड लगवा दिया जाय, ताकि आगंतुकों को कठिनाई न हो। मंच सहित पूरे झण्डा मैदान, गिरिडीह मे सोडियम हाईपोक्लोराइट का छिड़काव किया जाना है। प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल टीम / ऐम्बुलेंस की व्यवस्था की जायेगी।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports