छोटकी खरगडीहा में भव्य भक्ति जागरण, आकर्षक झांकियों व गीतों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

0

बेंगाबाद। प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य भक्ति जागरण में देशभक्ति एवं भक्ति गीतों के साथ देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में साजन म्यूजिकल ग्रुप (धनबाद), विकास महाकाल (रांची), सिंगर सलोनी एवं सिंगर दिलीप ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं, भागीरथ ग्रुप की ओर से प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

आयोजन में मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा, भागीरथ साव, महेंद्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल एवं मनोज कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष मुकेश साव, उपाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन साव, सचिव छोटी कुमार, उपसचिव दीपक वर्मा एवं उपकोषाध्यक्ष सूरज साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं समिति के सदस्यों में दीपक चौधरी, लालन साव, संजय साव, राजेन्द्र साव, पूजवाल साव, उदयकांत चौधरी, पवन सिंह, सीकेन्द्र कुमार, पुराण पंडित, विष्णु अग्रवाल, सतीश प्रजापति एवं केश्वर पासवान शामिल थे। समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed