गिरिडीह में नौकरी के नाम पर 30 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

0

Last Updated on September 1, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिहार सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर हुई ठगी

गिरिडीह। शहर के नगर थाना क्षेत्र में एक संगठित गैंग द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नगीना सिंह रोड निवासी पीड़ित सुजीत बनर्जी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्राथमिकी में गार्डेना गली के शुभो सेन गुप्ता, उसके भाई सुमंतो सेन गुप्ता और रांची निवासी संजीव जायसवाल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सुजीत बनर्जी के अनुसार, पुराने परिचय का फायदा उठाकर शुभो ने उनके बच्चों को बिहार सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसके एवज में 3 दिसंबर 2025 से विभिन्न तिथियों और माध्यमों के जरिए कुल 30 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसमें से 5 लाख रुपये सुमंतो सेन गुप्ता ने उनके आवास पर नकद लिए थे।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने आरोपी सुमंतो सेन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में गिरिडीह केंद्रीय कारा भेज दिया गया। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपी, शुभो सेन गुप्ता और संजीव जायसवाल, फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed