धनबाद में 26 नवंबर से शुरू होगा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, 30 युवाओं को मिलेगा कौशल विकास का मौका

0

Last Updated on November 22, 2026 by Gopi Krishna Verma

एससी-एसटी, बीपीएल कार्डधारकों, पूर्व सैनिकों और महिलाओं के लिए प्रशिक्षण निःशुल्क

प्रशिक्षण। बेरोजगार युवक-युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय, एमएसएमई विकास कार्यालय धनबाद की ओर से कॉस्मेटोलॉजी एवं ब्यूटीशियन आधारित उद्यमिता सह कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण की शुरुआत 26 नवंबर 2026 से होगी। इसका आयोजन धनबाद के सिजुआ स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन के सामुदायिक भवन, मेल्लाटांड़ में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को कॉस्मेटोलॉजी एवं ब्यूटीशियन से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ स्वयं का उद्यम स्थापित करने, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, एकाउंटिंग, मार्केटिंग और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।

30 प्रतिभागियों का होगा चयन

प्रशिक्षण के लिए अधिकतम 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। चयन आवेदन के आधार पर किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण शुल्क 200 रुपये निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीपीएल कार्डधारकों, भूतपूर्व सैनिकों और महिलाओं को शुल्क से छूट दी गई है।

सफल प्रतिभागियों को मिलेगा सरकारी प्रमाण-पत्र

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सफल प्रतिभागियों को एमएसएमई विकास कार्यालय धनबाद की ओर से नियमानुसार प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इससे प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू करने और रोजगार के नए अवसर तलाशने में मदद मिलेगी।

24 नवंबर तक करना होगा आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ नाम, पिता या पति का नाम, जाति, शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल और आधार संबंधी विवरण देना होगा। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति और शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी।

आवेदन 24 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक एमएसएमई विकास कार्यालय, धनबाद में जमा किया जा सकता है। अभ्यर्थी ई-मेल अथवा ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक: https://forms.gle/2NAH26mxyqi4q3AR7

यहां करें संपर्क: अधिक जानकारी के लिए सहायक निदेशक सुजीत कुमार से संपर्क किया जा सकता है। कार्यालय का पता बरटांड़ रोड, मटकुरिया, धनबाद-826001 है। मोबाइल नंबर 9431377181 और ई-मेल brdcdi-dhan@dcmsme.gov.in जारी किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed