झारखंड के गांवों में बिछेगा 12,500 किलोमीटर सड़कों का जाल, गिरिडीह को मिला 350 किमी का लक्ष्य

0

Last Updated on November 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी होगी मजबूत, किसानों को उपज बाजार तक पहुंचाने में मिलेगी सहूलियत, 24 जिलों में तय किए गए निर्माण के लक्ष्य

गिरिडीह। झारखंड के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने की दिशा में सरकार ने बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य के सभी 24 जिलों में 12,500 किलोमीटर जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। वीबी-जी राम जी योजना के तहत इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क संपर्क से वंचित ग्रामीण बसावटों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना और उन्हें मौजूदा सड़क नेटवर्क से जोड़ना है।

ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क संपर्क मजबूत होने से किसानों को अपनी उपज, सब्जियां, फल, लघु वनोपज और अन्य कृषि उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। इससे परिवहन लागत और समय में कमी आएगी। साथ ही ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी मिलेंगे।

इस योजना के तहत गिरिडीह जिले में 350 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 1,400 किलोमीटर, पलामू में 1,100 किलोमीटर, गढ़वा में 1,000 किलोमीटर और चतरा में 850 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य है।

इसके अलावा लातेहार में 800, पश्चिमी सिंहभूम में 750, हजारीबाग में 700, बोकारो और गोड्डा में 600-600 तथा लोहरदगा और सिमडेगा में 500-500 किलोमीटर सड़क निर्माण प्रस्तावित है।

देवघर, खूंटी, जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां में 400-400 किलोमीटर, रांची और पाकुड़ में 300-300 किलोमीटर, गुमला में 350, दुमका और धनबाद में 200-200, रामगढ़ में 100 तथा साहिबगंज और कोडरमा में 150-150 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है।

इस पहल से दूरदराज के गांवों में आवागमन आसान होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed