गिरिडीह: पीरटांड़ में भाजपा नेत्री प्रो. विनीता कुमारी ने छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ियां और धोतियां
Last Updated on November 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। लोक आस्था के महान पर्व छठ के अवसर पर गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत पीरटांड़ मंडल के कुम्हरलालो पंचायत में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने छठव्रती माताओं और पुरुषों के बीच साड़ी एवं धोती का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने छठव्रतियों के प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया और पर्व की खुशियों में सहभागिता निभाई।

‘पर्व की खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा’
इस अवसर पर प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों के बीच वस्त्र वितरण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास किया गया है। जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी बनना और पर्व-त्योहारों की खुशियों को सभी के साथ बांटना ही सच्ची सेवा और हमारा सामाजिक दायित्व है।

इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अजय सिंह एवं मीडिया प्रभारी भोला वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल महामंत्री अरविंद बरनवाल, मुखिया सुभाष बरनवाल, वार्ड पार्षद समीर दीप, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश गुप्ता, संजय वर्मा, जागो रजक, राजकुमार रजक, वार्ड सदस्य पूरन रजक, और संजय रवानी सहित बड़ी संख्या में छठव्रती माताएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
