झारखंड वन विभाग में नौकरी का मौका! छह पदों पर होगी नियुक्ति, 21 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

1

Last Updated on November 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

रिसर्च से जुड़े कार्यों के लिए रांची में निकली भर्ती, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट से लेकर लैब टेक्नीशियन तक के पद शामिल

Job Alerts। झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए वन विभाग की ओर से अवसर सामने आया है। झारखंड वन विभाग में शोध एवं मूल्यांकन से जुड़े कार्यों के लिए छह पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से विज्ञापन जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा के बजाय वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जारी विज्ञापन के अनुसार, सभी नियुक्तियां अस्थायी और परियोजना आधारित होंगी। चयनित अभ्यर्थियों की सेवा परियोजना की अवधि समाप्त होने के साथ ही समाप्त हो जाएगी। यानी यह भर्ती स्थायी सरकारी नौकरी के बजाय निर्धारित अवधि के लिए होगी।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

वन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कुल छह पदों में एक रिसर्च एसोसिएट, दो सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट, दो प्रोजेक्ट एसोसिएट और एक लैब टेक्नीशियन का पद शामिल है।

21 नवंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

इन पदों पर नियुक्ति के लिए 21 नवंबर को रांची स्थित वन भवन में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों का निबंधन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर पहुंचकर इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों के लिए अभ्यर्थियों को जारी आधिकारिक विज्ञापन देखने की सलाह दी जाती है।

About Author

1 thought on “झारखंड वन विभाग में नौकरी का मौका! छह पदों पर होगी नियुक्ति, 21 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed