धनबाद में श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम ने पेश की अनूठी मिसाल: ‘Terminal 1 Calling’ इवेंट में दिखा परीक्षाओं से परे सीखने का अनोखा सफर

0

Last Updated on November 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम (S5Gurukulam) में गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। विद्यालय में ‘Terminal 1 Calling – Celebrating Learning Beyond Results’ शीर्षक के तहत एक भव्य और रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन की थीम एक एयरपोर्ट टर्मिनल की तर्ज पर तैयार की गई थी, जो बच्चों की शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को दर्शाती है। कार्यक्रम में न सिर्फ प्रथम टर्म (Term-1) के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, बल्कि अप्रैल से सितंबर 2026 तक विद्यार्थियों द्वारा किए गए संपूर्ण विकास और रचनात्मक गतिविधियों को सजीव रूप से प्रदर्शित किया गया।

स्वागत नृत्य और डिजिटल प्रस्तुति से हुआ भव्य आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 1 YPC से लेकर कक्षा 3 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के मनमोहक स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद मुख्य हॉल में बनाए गए ‘Welcome to our Terminal 1 Showcase’ बोर्ड के जरिए अभिभावकों का स्वागत किया गया। प्रोजेक्टर और वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से अप्रैल से सितंबर तक की गतिविधियों की झलकियां दिखाई गईं, जिससे अभिभावक रूबरू हो सके कि सत्र के दौरान उनके बच्चों ने किन नए कौशलों को आत्मसात किया है।

‘Little Learners, Big Discoveries’: नन्हे बच्चों की खास प्रस्तुतियां (2YPC से कक्षा 3)

स्मार्ट हॉल में आयोजित छोटे बच्चों की प्रदर्शनी चार प्रमुख आकर्षक हिस्सों में बंटी थी:

  • Our Little Journey: इसमें अप्रैल से सितंबर तक बच्चों के क्रमिक विकास को महीनों के हिसाब से दर्शाया गया— जैसे ‘We Began’ (अप्रैल), ‘We Explored’ (मई), ‘We Discovered’ (जून), ‘We Created’ (जुलाई), ‘We Expressed’ (अगस्त) और ‘We Grew’ (सितंबर)।
  • Look What We Did!: कला, लेखन, गणित के खेल, नेचर व प्रोजेक्ट्स से जुड़े बच्चों के बेहतरीन कार्यों को इसमें गर्व के साथ सजाया गया था।
  • Wednesday – No Book Day: ‘नो बुक डे’ के तहत बच्चों ने पुस्तकों से बाहर निकलकर खोज, सृजन, सहयोग और व्यावहारिक अनुभवों के जरिए बहुत कुछ नया सीखा।
  • Performance Corner: तस्वीरों के माध्यम से बच्चों की मंच पर अभिव्यक्ति और कला को बखूबी दिखाया गया।

‘From Learning to Leadership’: बड़ी कक्षाओं का शानदार प्रदर्शन (कक्षा 5 से 12)

विद्यालय की लॉबी में बड़ी कक्षाओं के लिए 8 अलग-अलग जोन्स में एक विस्तृत और आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई:

  • The Terminal 1 Journey: अप्रैल से सितंबर तक की बड़ी कक्षाओं की शैक्षणिक यात्रा का विकास।
  • A New Way of Learning: ‘Beyond the Textbook’ के तहत SEL (सोशल इमोशनल लर्निंग), वित्तीय साक्षरता, AI और कोडिंग, उद्यमिता, जीवन कौशल, और अनुभवात्मक शिक्षा जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम।
  • Beyond the Book: बुधवार के ‘नो बुक डे’ पर छात्रों द्वारा तैयार किए गए रिसर्च प्रोजेक्ट्स, कोलाज और प्रेजेंटेशन।
  • Teachers Who Made It Happen: शिक्षकों के समर्पण और पढ़ाने के बदलते तरीकों को समर्पित एक विशेष कॉर्नर।
  • 18-Day English Enrichment Programme: अंग्रेजी भाषा में सुधार के लिए चलाए गए विशेष कार्यक्रम के विभिन्न चरण।
  • Student Leadership: वशिष्ठ, संदीपन, विश्वामित्र और वाल्मीकि सदनों (Houses) के छात्र नेताओं की सक्रियता।
  • Moments That Matter & Result Day Zone: विद्यार्थियों के यादगार पलों की फोटो वॉल और ‘Celebrating Progress’ के तहत परिणामों का उत्सव।

विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के मॉडलों ने खींचा ध्यान

विद्यालय के कॉरिडोर में छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों पर बनाए गए शानदार मॉडलों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। अभिभावकों ने इन मॉडलों को बेहद करीब से देखा और बच्चों की वैज्ञानिक सोच व व्यावहारिक ज्ञान की जमकर सराहना की।

शिक्षा का मूल संदेश: “परिणामों से आगे बढ़कर सीखने का उत्सव”

इस पूरी अनूठी पहल के माध्यम से S5Gurukulam प्रबंधन ने यह संदेश दिया कि बच्चों का वास्तविक मूल्यांकन केवल परीक्षा के अंकों और रिपोर्ट कार्ड तक सीमित नहीं होना चाहिए। असली मूल्यांकन सत्र के दौरान उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और नेतृत्व कौशल (Leadership Skills) के विकास में निहित है। ‘Terminal 1 Calling’ कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि S5Gurukulam बच्चों कोता किताबी ज्ञान के साथ-साथ भविष्य के नेतृत्व के लिए भी तैयार कर रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed