मधुबन सीआरपीएफ कैंप पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीसी-एसपी ने किया स्वागत
Last Updated on November 5, 2026 by Gopi Krishna Verma
पीरटांड़ की धरती पर मुख्यमंत्री का आगमन, उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, दिया गया गार्ड ऑफ ऑन

गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन स्थित सीआरपीएफ कैंप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे में विशेष तैयारी देखने को मिली। मधुबन स्थित सीआरपीएफ कैंप में मुख्यमंत्री का स्वागत जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल रहा। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं स्वागत की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
