सहायक आचार्य भाषा विषय परीक्षा-2023 का संशोधित रिजल्ट जारी, 1265 अभ्यर्थी सफल घोषित

0

Last Updated on November 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जेएसएससी ने जारी किया नया परिणाम, रांची और पलामू में सबसे अधिक अभ्यर्थी सफल

JSSC Results। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के भाषा शिक्षक (छठी से आठवीं) का दोबारा संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1265 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने यह परिणाम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी किया है।

एक नज़र :

  • सबसे पहले आया था 1059 का रिजल्ट: भाषा विषय के सहायक आचार्य का जब सबसे पहले परिणाम जारी किया गया था, तब 1059 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।
  • इसके बाद घटे थे अभ्यर्थी: इसके बाद जब इसका संशोधित रिजल्ट जारी किया गया तब 246 अभ्यर्थी घट गए और आयोग ने 813 अभ्यर्थियों की संशोधित लिस्ट जारी की थी।
  • अब कोर्ट के निर्देश पर नया परिणाम: अब कोर्ट के निर्देश के बाद JSSC ने फिर से संशोधित लिस्ट जारी की है जिसमें सफल अभ्यर्थियों की कुल संख्या 1265 हो गई है।
  • भविष्य में बदलाव संभव: आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम अभी भी लंबित है। विभिन्न कोर्ट में लंबित मामलों, रिक्तियों से संबंधित विवाद और अनिवार्य प्रमाण-पत्रों या दस्तावेजों के नहीं रहने के कारण इसे रोका गया है, और ऐसी परिस्थिति में परिणाम में संशोधन संभव है।

जिलावार सफल अभ्यर्थियों की सूची:

22 जिलों के परिणाम में सबसे अधिक अभ्यर्थी रांची और पलामू के लिए चुने गए हैं:

  • रांची: 155
  • पलामू: 130
  • गिरिडीह: 103
  • हजारीबाग: 66
  • गढ़वा: 65
  • बोकारो: 64
  • देवघर: 64
  • चतरा: 62
  • गोड्डा: 59
  • धनबाद: 58
  • सरायकेला: 56
  • पूर्वी सिंहभूम: 55
  • गुमला: 50
  • दुमका: 40
  • खूंटी: 43
  • जामताड़ा: 36
  • पश्चिम सिंहभूम: 35
  • पाकुड़: 28
  • लोहरदगा: 27
  • रामगढ़: 23
  • लातेहार: 23
  • सिमडेगा: 23
  • कुल: 1265

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *