Last Updated on August 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। महानगर जिला अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा देश के वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों और उन सभी महान सपूतों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती मिली है।

मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, विनय सिंह, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी, गिरिडीह महानगर प्रभारी संजय सिंह, संजीव कुमार उर्फ गुड्डू, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, नगर अध्यक्ष सिंकू सिन्हा, यदुनंदन पाठक, राजेश जयसवाल, डॉ शैलेंद्र चौधरी, मनीष वर्मा, देवराज, अमर सिन्हा, सुरेश मंडल, सुनील पासवान, संजीत सिंह पप्पू, मनोज संगई आदि मौजूद थे।




