Last Updated on August 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो 13 वर्षीय मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रानीखावा निवासी शंकर रजक के पुत्र हार्दिक रजक और विष्णु रजक के पुत्र प्रेम रजक के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों दोस्त सुबह करीब सात बजे सड़क किनारे स्थित तालाब में कमल के फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। साथ मौजूद एक अन्य बच्चे ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला।
पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




