Last Updated on August 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बीते 7-9 अगस्त 2026 तक सर्वमंगला पब्लिक स्कूल, धनबाद में आयोजित 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में गिरिडीह के तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें तीनों पदक जीतने में कामयाब रहे।
जिसमें कृष्णा माधव ने सिल्वर मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं श्वेता कुमारी एवं सुजाता कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक, अभिभावकों एवं सहयोगियों को दिया।
गिरिडीह के इन युवा खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले के अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों ने कहा कि वे आगे भी कड़ी मेहनत करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गिरिडीह का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।




