26वीं सीनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने को गिरिडीह के तीन खिलाड़ी धनबाद रवाना

0

Last Updated on August 7, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। धनबाद स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में 7 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्वेता कुमारी, सुजाता कुमारी एवं कृष्णा माधव भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं।

प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इन खिलाड़ियों के चयन पर गिरिडीह के खेल प्रेमियों एवं ताइक्वांडो परिवार में हर्ष का माहौल है। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की कामना की है।

टीम के साथ जुड़े प्रशिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पदक जीतकर गिरिडीह जिले को गौरवान्वित करेंगे। खिलाड़ियों ने भी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया है।यह जानकारी गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed