Last Updated on August 7, 2026 by Gopi Krishna Verma
एपीके फाइल भेज कर कर रहे थे ठगी

गिरिडीह। पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत ग्राम तेलोडीह के समीप मनियामारी गाँव जाने वाली सड़क के किनारे बैठ कर कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है। उपरोक्त सूचना के आधार पर रामेश्वर भगत पु०नि० सह थाना प्रभारी साइबर थाना गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये फर्जी सिम का प्रयोग कर अपने फर्जी Whatssap नम्बरों से gas bill update.apk, gas 2 admin apk, mngl gas bill update.apk का फर्जी .apk फाइल आम लोगो के Whatsaap पर भेज कर bill update कराने के नाम पर साइबर ठगी करते है। इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं0-24/2026 दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष मंडल उम्र करीब 23 वर्ष पिता जीवलाल मंडल ग्राम चिकसोरिया थाना अहिल्यापुर जिला गिरिडीह,छोटु कुमार मंडल उम्र करीब 20 वर्ष पिता रामदेव मंडल गांडेय से है।वहीं बरामद सामानो में पांच मोबाइल ,पांच सिम कार्डइधर पुलिस बताया गया कि अपराधिक इतिहास संतोष मंडल पूर्व में गिरिडीह साइबर थाना कांड सं0 35/2019 एवं गिरिडीह साइबर थाना कांड सं0-15/2025 में जेल जा चुका है।

मौके पर छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मी पु०नि० रामेश्वर भगत, साइबर थाना प्रभारी गिरिडीह,पु०नि० गुंजन कुमार, साइबर थाना,पु०नि० पुनित गौतम, साइबर थाना ,स०अ०नि० गजेन्द्र कुमार, साइबर थाना ,सहा0 आ0 अभिमन्यु कुमार,पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल उपस्थित थे।




