Last Updated on August 1, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। शनिवार को वेव इंटरनेशनल स्कूल, सियाटांड़ में विद्यालय प्रबंधक डॉ. कृष्णा कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय के निर्देशन में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी तथा सेवा-भाव का महत्व समझाया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए विद्यालय के नियमों एवं अनुशासन का सदैव पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय और शिक्षक सोनू सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से विकसित होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनने तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

अलंकरण समारोह के दौरान विद्यालय की छात्र परिषद का भी गठन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10 के छात्र शुधांशु को हेड बॉय तथा कक्षा 10 की छात्रा अभिनीति सिन्हा को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। कक्षा 9 के छात्र युवराज सिंह को डिप्टी हेड बॉय एवं कक्षा 9 की छात्रा मीनाक्षी को डिप्टी हेड गर्ल का दायित्व सौंपा गया। वहीं कक्षा 8 की छात्रा श्रेया सुमन को गर्ल्स सेफ्टी मिनिस्टर तथा कक्षा 9 के छात्र अभिनव मयंक एवं छात्रा सोनम को अनुशासन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।




