Last Updated on July 31, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरहोबिन्दो में बड़े धूमधाम से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदित कुमार देव ने की एवं संचालन डॉ. शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने किया।
कार्यक्रम का आरंभ प्रेमचंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए हुआ ततपश्चात विद्यालय की विद्यार्थी ज्योति कुमारी और प्रियंका कुमारी ने सुंदर शैली में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रेमचंद के साहित्यिक अवदान पर अपनी बात रखते हुए विद्यालय के शिक्षक डॉ. सनोज कुमार ने कहा प्रेमचंद का साहित्य हाशिए के समाज के लिए जीवटता की कहानी कहता है। प्रेमचंद हमारे प्रिय लेखक हैं। प्रेमचंद की आखरी कहानी कफन पर विद्यालय के शिक्षक श्री दिनेश कुमार यादव गंभीरता से अपनी बात रखी।

प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास गबन पर शिक्षक रवि कुमार यादव कहा कि प्रेमचंद भारतीय समाज में मनोविज्ञान के गहन कलाकार थे। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए उदित देव ने कहा कि प्रेमचंद हिंदी ही नहीं सम्पूर्ण भारतीय साहित्य के अनोखे साहित्यकार हैं उनकी वैश्विक पहचान हैं।
विद्यालय के विद्यार्थी साहिन निशा, मानशी कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी, जयंत वर्मा ने भी प्रेमचंद पर अपनी बातें रहीं। धन्यवाद ज्ञापन कुंवर करण दयाल ने किया। इस कार्यक्रम की व्यस्थित करने में विद्यालय के आईसीटी इंस्ट्रक्टर संजीव साव का योगदान सराहनीय रहा।




