राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गिरिडीह का शानदार प्रदर्शन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Last Updated on July 29, 2026 by Gopi Krishna Verma डीसी ने खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन देने का दिया भरोसा गिरिडीह। राज्य स्तरीय 2nd Little Champs Football Tournament 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गिरिडीह जिले का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित करने वाले विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों को आज उपायुक्त रामनिवास यादव ने…

Last Updated on July 29, 2026 by Gopi Krishna Verma

डीसी ने खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन देने का दिया भरोसा

गिरिडीह। राज्य स्तरीय 2nd Little Champs Football Tournament 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गिरिडीह जिले का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित करने वाले विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों को आज उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रशस्ति देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि किसी भी जिले की पहचान केवल विकास कार्यों से ही नहीं, बल्कि वहां के युवाओं और बच्चों की प्रतिभा से भी होती है। गिरिडीह के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया है कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को उचित मार्गदर्शन, बेहतर प्रशिक्षण और सकारात्मक वातावरण मिले तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाता रहेगा।उल्लेखनीय है कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक रांची में आयोजित 2nd Little Champs Football Tournament 2026-27 में राज्य के सभी 24 जिलों की अंडर-12 बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में संत जॉन ब्रिटो मध्य विद्यालय, महेशमुंडा, गांडेय की बालक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में निस्फीडा मध्य विद्यालय, बगोदर को 1-0 से पराजित कर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं निस्फीडा मध्य विद्यालय, बगोदर की बालिका टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया और जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के संजय हेंब्रम को प्लेयर ऑफ द मैच तथा नीतीश मरांडी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं बालिका वर्ग में अनु कुमारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह के बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन और खेल भावना के बल पर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। उपस्थित अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports