गिरिडीह: प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस

0

Last Updated on July 26, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च के साथ विजय मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस की शक्ल में टावर चौक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “छात्र एकता जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए। टावर चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सत्य और लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल छात्रों की नहीं, बल्कि देश के हर उस नागरिक की है जो भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सिन्हा ने कहा कि अंततः संघर्ष की जीत हुई है। उन्होंने इसे न्याय की जीत बताते हुए कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और देश की भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुहेल अख्तर, सरफराज अंसारी, राजेश दुरी, समीर चौधरी, बिलाल अहमद हुसैनी, मेराज अख्तर, शाहनवाज आलम, प्रवीण हेंब्रम, नरेश पाठक, टार्ज़न, अमित सिन्हा, निजामुद्दीन अंसारी, इरफान अली, साबिर हुसैन, प्रो. मुमताज अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed