बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत KGBV पीरटांड़ में पौधारोपण एवं साइबर जागरूकता शिविर आयोजित

Last Updated on July 24, 2026 by Gopi Krishna Verma छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी गिरिडीह। जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (BBBP) अभियान के अंतर्गत आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), पीरटांड़ में पौधारोपण एवं साइबर जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…

Last Updated on July 24, 2026 by Gopi Krishna Verma

छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

गिरिडीह। जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (BBBP) अभियान के अंतर्गत आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), पीरटांड़ में पौधारोपण एवं साइबर जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की लगभग 230 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पौधारोपण कर की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्राओं को प्रकृति के संरक्षण एवं सतत विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समाज के समग्र विकास का आधार बताया गया।

आयोजित साइबर जागरूकता शिविर में छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित प्राधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने हेतु 1930 साइबर हेल्पलाइन तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह के बिक्कु कुमार यादव, विकास कुमार एवं नीलम मंडल उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed