डीसी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत BLO-BLA-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला का लिया जायजा

Last Updated on July 22, 2026 by Gopi Krishna Verma 29 जुलाई तक घरों से निकलकर अपना गणना प्रपत्र अवश्य जमा करें: SIR-2026 में सहभागिता कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की डीसी की अपील गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत आज जिला…

Last Updated on July 22, 2026 by Gopi Krishna Verma

29 जुलाई तक घरों से निकलकर अपना गणना प्रपत्र अवश्य जमा करें: SIR-2026 में सहभागिता कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की डीसी की अपील

गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर BLO-BLA-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला के संचालन का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति, निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन तथा BLO एवं BLA-2 के बीच समन्वय की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF (Absent, Shifted, Dead, Duplicate एवं अन्य संदिग्ध प्रविष्टियों) सूची के सत्यापन की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं BLO को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रविष्टि का तथ्यात्मक एवं सूक्ष्म परीक्षण करते हुए मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं होना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि एक ही परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को यथासंभव एक ही मतदान केंद्र से संबद्ध करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उन मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर गणना प्रपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए, जिनसे अब तक प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके हैं। उन्होंने BLO एवं BLA-2 को आपसी समन्वय के साथ घर-घर संपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रत्येक बिंदु का गंभीरतापूर्वक सत्यापन करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने चुनाव पाठशाला का भी अवलोकन किया तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आम नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रावधानों की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) निर्वाचन आयोग की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, BLO, BLA-2 तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports