विधायक नागेंद्र महतो की उपस्थिति में छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण

0

Last Updated on June 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय प्लौंजिया में ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिमराढाब संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी छह विद्यालयों उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमराढाब, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टान्टो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झांझ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहमसिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुज्जी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोंगरा के छात्र छात्राओं साइकिल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। और साइकिल वितरण किया।इस अवसर पर विधायक नागेन्द्र महतो ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। इससे वे नियमित रूप से स्कूल पहुंच सकेंगे और समय पर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।

कार्यक्रम में बीडीओ फणीश्वर रजवार, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, प्रमुख बिरनी,ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर अनिल महतो, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा, रंजित राय, आजाद तूरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed