डीलर की अनुपस्थिति में दूसरे व्यक्ति द्वारा ई-पॉस मशीन का संचालन कर राशन का किया जा रहा है वितरण

Last Updated on June 25, 2026 by Gopi Krishna Verma बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के सिमराढाब पंचायत में जन वितरण प्रणाली के डीलर विनोद सिंह के ई-पॉस मशीन का संचालन दूसरे व्यक्ति द्वारा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इससे राशन वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठना लाज़मी है। जानकारी के अनुसार डीलर…

Last Updated on June 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के सिमराढाब पंचायत में जन वितरण प्रणाली के डीलर विनोद सिंह के ई-पॉस मशीन का संचालन दूसरे व्यक्ति द्वारा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इससे राशन वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठना लाज़मी है। जानकारी के अनुसार डीलर विनोद सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं और वह क्षेत्र से बाहर बताए जा रहे हैं।

आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में सिमराढाब निवासी सहदेव साव ई-पॉस मशीन का उपयोग कर कार्डधारियों का फिंगरप्रिंट ले रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण के दौरान मशीन में प्रक्रिया पूरी करने के लिए डिजिटल तराजू पर बटखरा रखकर वजन की पुष्टि कर दी जाती है, जबकि वास्तविक वितरण प्रक्रिया को लेकर संदेह बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जन वितरण प्रणाली नियमों के विपरीत किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ई-पॉस मशीन का संचालन किया जा रहा है। इससे कार्डधारियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। मामले की चर्चा ग्रामीणों को होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने कि मांग की है। ताकि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और लोगों का विश्वास बना रहे।

“उक्त व्यक्ति ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर राशन बांटने के लिए अपना नाम अधिकृत कराया होगा। मुझे इसकी जानकारी नहीं है पता कर लेता हूं।

-बबलू कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बिरनी

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports