Last Updated on June 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनयडीह पंचायत के गुरो गांव में वज्रपात की घटना से अफरा-तफरी मच गई। खेत में काम कर रहीं चार महिलाएं तेज बारिश के दौरान घर लौट रही थीं, तभी बसंती देवी के घर के समीप अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में बसंती देवी, कामता देवी, रध्या देवी और देवंती देवी आ गईं।

घटना में देवंती देवी को मामूली चोटें आईं, जबकि बसंती देवी, कामता देवी और रध्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन महिलाओं का इलाज जारी है।




