Last Updated on June 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व के लिए भगवान बाबा दुःखहरण नाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति तथा वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, गिरिडीह सदर प्रखंड के उप प्रमुख कुमार सौरभ, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दीपक पंडित ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीताराम पंडित, सुरेंद्र सिंह, पंचांनंद वर्मा, राजीव रंजन त्रिवेदी, तरुण कुमार, प्रेम रंजन, सूरज दास, बास्की पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, दिलीप मारिक समेत कई कार्यकर्ता उजस्थित थे।




