गिरिडीह डीसी का आदेश: शिविर लगाकर किया जाएगा दाखिल-खारिज आवेदनों का निष्पादन, यहां देखें अपने क्षेत्र की तिथि

Last Updated on June 8, 2026 by Gopi Krishna Verma उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार 09 जून से जिले में हल्कवार विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन एक नज़र: गिरिडीह। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों में भूमि एवं राजस्व संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों को सुगम एवं पारदर्शी…

Last Updated on June 8, 2026 by Gopi Krishna Verma

उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार 09 जून से जिले में हल्कवार विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन

एक नज़र:

  • गिरिडीह में विशेष राजस्व शिविर अभियान शुरू, 129 हल्कावार/पंचायतों में आयोजित होंगे विशेष राजस्व शिविर, आमजनों को मिलेगा घर के निकट समाधान।
  • शिविरों में भू-लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से संबंधित आवेदन एवं अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
  • शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक शिविर की दैनिक प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव।
  • उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविरों का लाभ उठाएं।

गिरिडीह। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों में भूमि एवं राजस्व संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 09 जून 2026 से हल्कवार विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष अभियान जिले के सभी अंचलों में पंचायत स्तर पर संचालित होगा, जिसमें कुल 129 हल्कावार/पंचायतों में शिविर आयोजित कर आमजनों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इन कामों का होगा शिविर में निष्पादन

इस संबंध में उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक शिविर की दैनिक प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं को सुगम एवं प्रभावी बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा विशेष शिविरों के माध्यम से लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से मुक्ति मिलेगी। शिविरों में भू-लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से संबंधित आवेदन एवं अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

अंचलवार शिविर कार्यक्रम की तिथि

  • बेंगाबाद अंचल: 09 जून- गोलगो, 10 जून- चितमाडीह, 11 जून- छोटकी खरगडीहा, 12 जून- बेंगाबाद, 13 जून- ताराजोरी, 15 जून- ताराटांड़, 16 जून- मोतीलेदा, 17 जून- महुआर, 18 जून- चपुआडीह एवं 19 जून- झलकडीहा पंचायत।
  • पीरटांड़ अंचल: 09 जून- तुईयो, 10 जून- कुड़कू, 11 जून- सीमरकोढ़ी, 12 जून- बिशनपुर, 13 जून- खरपोका, 15 जून- बांध/चिलगा, 16 जून- मधुबन, 17 जून- पालगंज, 18 जून- कठवारा या नावाडीह तथा 19 जून- चिरकी या भारतीचलकरी पंचायत।
  • बगोदर अंचल: 09 जून- कुदर, 10 जून- जरमुने पूर्वी, 11 जून- अड़वारा, 12 जून- बगोदर पश्चिमी, 13 जून- चौधरीबांध, 15 जून- बेको पश्चिमी, 16 जून- औरा एवं 17 जून- तिरला पंचायत।
  • सरिया अंचल: 09 जून- घुठियापेसरा, 10 जून- अमनारी, 11 जून- केशवारी, 12 जून- मंदरामो, 13 जून- बागोडीह, 15 जून- कोयरीडीह, 16 जून- चिरुवा, 17 जून- बंदखारों पंचायत सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर शिविर आयोजित होंगे।
  • तिसरी अंचल: 09 जून- थानसिंहडीह, 10 जून- मनसाडीह, 11 जून- बेलवाना, 12 जून- लोकाय, 13 जून- खटपोक, 15 जून- खिजुरी, 16 जून- भंडारी, 17 जून- गड़कुरा एवं 18 जून- खरखरी पंचायत।
  • गांडेय अंचल: 09 जून- बरमसिया-1, 10 जून- झारघटा, 11 जून- उदयपुर, 12 जून- चम्पापुर, 13 जून- जमजोरी, 15 जून- अहिल्यापुर, 16 जून- फुलची, 17 जून- बरमसिया-2, 18 जून- पंडरी एवं 19 जून- फुलजोरिया पंचायत।
  • डुमरी अंचल: 09 जून- नागाबाद, 10 जून- खुदीसार, 11 जून- जरीडीह, 12 जून- गानोडीह, 13 जून- छछंदो, 15 जून- घुटवाली, 16 जून- चेंगडो, 17 जून- रोशनाटुंडा, 18 जून- ठाकुरचक, 19 जून- नगरी, 20 जून- असुरबांध एवं 22 जून- भरखर पंचायत।
  • बिरनी अंचल: 09 जून- पडरिया, 10 जून- पलौनिया, 11 जून- सिमराढाभ, 12 जून- जरीडीह, 13 जून- शाखाबार 15 जून- मंझीलाडीह, 16 जून- पेशम, 17 जून- द्वारपहरी एवं 18 जून- मनकडीहा पंचायत।
  • गिरिडीह सदर अंचल: 09 जून- पहाड़पुर, लेदा या सिंदवरिया, 10 जून- सेनादोनी, 11 जून- जीतपुर, 12 जून- अलगुंडा या बजटों, 13 जून- पालमो, बड़गुंडा खुर्द या बेरडोंगा, 15 जून- अलकदोनीकला या अकदोनी खुर्द, महेशलुंडी या करहरबारी या वार्ड नंबर 20 एवं 21) 16 जून- तेलोंडीह या खावा या पिण्डाटांड़, 17 जून- सिकदारडीह या परसाटांड़, 18 जून- मोंगरोडीह या वार्ड 7 से 10 तक, 19 जून- मोहनपुर या पतरोडीह या उदनाबाद, 20 जून- पुरनानगर या मटरुखा या बरमोरिया तथा 22 जून- गादीश्रीरामपुर या जसपुर या फुलची पंचायत।
  • देवरी अंचल: 09 जून- सिकरोडीह, 10 जून- भेलवाघाटी, 11 जून- घसकरीडीह, 12 जून- चतरो, 13 जून- कोसोगोंदोदिघी, 15 जून- जमडीहा, 16 जून- घोसे, 17 जून- बरवाबाद, 18 जून- मानिकबाद एवं 19 जून- जमखुखरो पंचायत।
  • धनवार अंचल: 09 जून- गुंडरी, 10 जून- अरखांगो, 11 जून- चट्टी, 12 जून- धर्मपुर, 13 जून- श्रीरामडीह, 15 जून- बरजो, 16 जून- बांधी, 17 जून- सिरसाय, 18 जून- पडरिया एवं 19 जून- कैलाढाब पंचायत।
  • गावां अंचल: 09 जून- बिरने, 10 जून- अमतरो, 11 जून- गदर, 12 जून- खरसांन, 13 जून- पिहरा पूर्वी, 15 जून- नीमाडीह, 16 जून- माल्डा, 17 जून- बादीडीह एवं 18 जून- सांख पंचायत।
  • जमुआ अंचल: 09 जून- रेम्बा, 10 जून- धुरेता, 11 जून- चुंगलो, 12 जून- केंदुआ, 13 जून- चरघरा, 15 जून- करोडीह, 16 जून- नवाडीह, 17 जून- मघाकला, 18 जून- खरगडीहा, 19 जून- लताकी, 20 जून- कुरहोबिन्दो एवं 22 जून- सियाटांड़ पंचायत।

शिविर में हल्का कर्मचारी, सीआई व अंचल के अधिकारी रहेंगे मौजूद

जिले के विभिन्न अंचलों के पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय परिसरों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में संबंधित हल्का कर्मचारी, राजस्व उपनिरीक्षक एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि विशेष राजस्व शिविरों के माध्यम से राजस्व सेवाओं को आम जनता के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports