जमुआ: रविवार शाम को लापता बच्चे का शव सोमवार सुबह कुएं से बरामद
Last Updated on April 20, 2026 by Gopi Krishna Verma
घटना जमुआ प्रखंड के बदडीहा-1 की, मृतक 5वर्षीय सिद्धार्थ कुमार, विकास कुमार का है पुत्र

जमुआ। प्रखंड क्षेत्र हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बदडीहा-1 गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 5 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ कुमार (उर्फ भोला कुमार) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर के समीप स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, सिद्धार्थ कुमार, पिता विकास कुमार एवं दादा गणेश महतो का पुत्र, रविवार (19 अप्रैल) की शाम करीब 5 बजे से लापता था। परिजनों एवं ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लगातार खोजबीन के बाद सोमवार तड़के करीब 1 बजे घर के पास ही स्थित कुएं में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
संदेह के घेरे में घटनाघटना को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या हो सकती है और शव को कुएं में फेंका गया है। हालांकि, मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

प्रशासन जांच में जुटाघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।गांव में मातम, न्याय की मांगमासूम की मौत से पूरे बदडीहा गांव में गहरा शोक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण दोषियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।
