JAC NEWS: आकांक्षा परीक्षा 2026 के लिए भरे जा रहे फार्म, यहां देखें पूरी जानकारी
Last Updated on January 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

Aakansha news: झारखंड अधिविध परिषद् द्वारा 2026 के लिए आकांक्षा प्रतियोगी परीक्षा के लिए फार्म ऑनलाइन करना शुरू हो गया है। वर्तमान में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं इस परीक्षा के लिए फार्म भर सकते हैं। फार्म जैक के आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन किया जा रहा है।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी निर्धारित है। वहीं अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं किया गया है। जिन छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल व क्लेट में कैरियर बनाना है उसके लिए यह सुनहरा मौका है।

