सरपंच शक्ति महिला सरपंच प्रशिक्षण आज से दिल्ली में शुरू पेशम मुखिया रागिनी सिन्हा ले रही है भाग
Last Updated on December 16, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से चयनित कुछ महिला जनप्रतिनिधियों के नारी शक्ति प्रशिक्षण आज मंगलवार से शुरू हो चुका है जिसमें झारखण्ड से दो मुखिया सरपंच संवाद में चयनित हुई है, एक बिरनी प्रखंड के पेशम पंचायत से रागिनी सिन्हा एवं दूसरी बोकारो जिला से कंचन देवी।

आपको बता दें कि 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाली चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिला जनप्रतिनिधियों के कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निखारने और स्थानीय शासन में एक मजबूत भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाता है। एक छोटे से गांव से निकल कर देश की राजधानी दिल्ली की गलियों में प्रशिक्षण लेने वाली अपने चहते मुखिया, पेशम की बिटिया रागिनी सिन्हा पर ग्रामीणों को गर्व है, जो अपने उन्नत कार्यों के बदौलत गांव, मोहल्ला हीं नहीं बल्कि झारखंड राज्य का मान बढ़ा रही है।

आम जनता के प्रति उनका समर्पण हीं आज उन्हें आसमां के मुहाने पर ला खड़ा किया है। इस बीच रागिनी सिन्हा ने ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके सहयोग से आज मैं दिल्ली तक पहुँची हूं। आपके बदौलत ही ये सपना साकार हुआ है। आगे भी आप सबके साथ मिलकर गाँव की तरक्की की नई कहानियाँ लिखते रहेंगे।
