सरिया के परसिया में खुला धान अधिप्राप्ति केंद्र, किसानों में खुशी
Last Updated on December 16, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सरिया के परसिया पंचायत अंतर्गत किसानों के धान विक्रय हेतु झारखंड सरकार धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारम्भ परसिया में उपप्रमुख रामदेव यादव और जनसेवक मो. तसीम अंसारी और समाजसेवी प्रहलाद सिंह, गोपालकृष्ण पांडेय और जगदंबा बहुद्देशीय सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह समिति के प्रबंधक कुंदन सिंह ने सामूहिक रूप से फीता काट कर शुभारंभ किया गया। जिसमें पंचायत अंतर्गत किसानों से सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री कर सकते है जिसमें 2450 रूपये प्रति क्विंटल की दर से किसान अधिप्राप्ति केंद्र में बिक्री कर सकते है।

मौके पर किसान प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पंचायत अंतर्गत धान अधिप्राप्ति केंद्र सरकार द्वारा खुले जाने से हम सभी किसानों को बिक्री में सहयोग होगी। किसानों को दूसरे पंचायत और बिचौलियों से अब मुक्ति मिलेगी और किसानों को आर्थिक लाभ होगी। समिति के प्रबंधक कुंदन सिंह ने कहा कि अब क्षेत्र के किसानों को बिक्री में सहयोग होगी जिसमें ग्रेड ‘ए’ का सरकार का समर्थन मूल्य 2389 रूपये ओर किसानों को प्रोत्साहन राशि 81 रूपये 2470 रूपये ओर सामान्य धान 2369 रूपये ओर 81रूपये बोनस 2450 रूपये प्रति क्विंटल मूल्य मिलेगा।
निबंधित किसान अधिप्राप्ति केंद्र में धान विक्रय कर सकते है। किसान का पंजीकरण सरकार के नियमानुसार किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा किसान खुद कर सकते हैं। मौके पर किसान दिगम्बर प्रसाद सिंह, मधुसूदन सिंह,चंदन सिंह, राजकिशोर सिंह, सतीश मोदी, विवेकानंद सिंह नवलकिशोर सिंह, राकेश कुमार अशोक कुमार सिंह, योगेन्द्र प्रसाद, पिंटू यादव, दिगम्बर राणा, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार सिंह, महेंद्र मोदी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

किसानों ने अधिप्राप्ति केंद्र में धान की बिक्री भी किए सभी किसानों में खुशी थी। अब खुले बाजार में हम किसानों को बिक्री नहीं करना पड़ेगा ।सरकार के अधिप्राप्ति केंद्र में बिक्री करेंगे। इसके पूर्व किसानों को बिचौलियों या व्यापारी के पास बिक्री करना पड़ता था जिससे उच्चित मूल्य नहीं मिल पाता था।
