विश्व साइकिल दिवस पर गिरिडीह कॉलेज में जागरूकता अभियान

0

Last Updated on June 3, 2025 by Gopi Krishna Verma

पर्यावरण, स्वास्थ्य और ईंधन संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश

गिरिडीह। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–1 द्वारा माई भारत पोर्टल के सहयोग से एक प्रभावशाली साइकिल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को साइकिल चलाने के लाभों के प्रति जागरूक करना और एक सतत, पर्यावरणीय रूप से अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–1 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. डी.के. वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर भी जोड़ा गया है, जिससे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सक्रियता और समाज के प्रति उनके योगदान को व्यापक पहचान मिल रही है। स्वास्थ्य में सुधार एवम् मानसिक स्थिति को बेहतर बनाता है। पर्यावरण सुरक्षा, शून्य प्रदूषण, वाहन ईंधन बचत,आर्थिक रूप से लाभकारी हैं।

मौके पर कार्यक्रम में जय राहुल, पीयूष, सुशांत, कृष्णा, योगी, करण, सौरभ, दीपेश, सत्यम, मोहित, इमरान, शिवम्, आकाश, विशेष भूमिका निभाई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *