धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना तथा सामाजिक-आर्थिक मानकों को ऊपर उठाना है: डीसी

Last Updated on January 15, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना और समन्वय के महत्व पर बल…

Last Updated on January 15, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना और समन्वय के महत्व पर बल दिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य रूप से निदेशक, डीआरडीए, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी प्रबंधक BSNL, जिला परियोजना पदाधिकारी, UID समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जुड़े सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, जन आरोग्य योजना, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, छात्रावासों का निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान, पोषण वाटिका, भारत नेट, कौशल विकास, कृषि तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की योजनाओं सहित राज्य की योजनाओं को उन गांवों में उचित क्रियान्वयन किया जाए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना तथा सामाजिक-आर्थिक मानकों को ऊपर उठाना है। यह अभियान समुदायों को जनजातीय गांवों के उत्थान के लिए समर्पित सरकारी योजनाओं और पहलों के बारे में शिक्षित करेगा, जिससे इन क्षेत्रों में सतत विकास और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports