,

आधार में कौन-सी डिटेल्स कितनी बार करा सकते हैं चेंज, यहां जाने…

Last Updated on June 27, 2023 by Gopi Krishna Verma लिमिट से अधिक बदलाव के लिए क्या करना होगा? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.. काम की ख़बर। आज़ मैं आपको बताने जा रहा हूं आधार कार्ड अपडेट के बारे में वह सबकुछ जिसे जानना है आपके लिए बहुत ही जरूरी। आधार कार्ड हमारे देश…

Last Updated on June 27, 2023 by Gopi Krishna Verma

लिमिट से अधिक बदलाव के लिए क्या करना होगा? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

काम की ख़बर। आज़ मैं आपको बताने जा रहा हूं आधार कार्ड अपडेट के बारे में वह सबकुछ जिसे जानना है आपके लिए बहुत ही जरूरी। आधार कार्ड हमारे देश में एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसमें कई जानकारियां जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर और पता होती हैं। इन चीजों में बदलाव होने पर आधार में इसे अपडेट कराना जरूरी रहता है। हालांकि आधार कार्ड में कोई भी बदलाव कराने कि एक तय सीमा होती है। जैसे आप सिर्फ 2 ही बार आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आधार में कौन-सी डिटेल कितनी बार अपडेट कर सकते हैं।नाम 2 बार और सिर्फ 1 बार बदलवा सकते हैं डेट ऑफ बर्थआधार में आप अपना नाम केवल दो बार अपडेट कर सकते हैं या बदल सकते हैं। जहां तक डेट ऑफ बर्थ (जन्म की तारीख) की बात है तो आप इसकी तारीख एक बार ही बदल सकते हैं। वहीं अगर एड्रेस की बात करें तो इसे आप कितनी भी बार अपडेट कर सकते हैं।

जेंडर भी करा सकते हैं अपडेट: अगर आप अपने जेंडर यानी लिंग में कोई बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए भी एक बार की सुविधा है। आप एक बार इसे बदल सकते हैं।

लिमिट से ज्यादा बार बदलाव के लिए क्या करना होगा?

अगर आप नाम, जन्मतिथि और जेंडर को कई बार बदलना चाहते हैं तो यह संभव है। लेकिन यह तभी होगा जब कोई अपवाद की स्थिति होगी। आपको इसके लिए आधार के क्षेत्रीय कार्यालय जाना होगा या फिर help@uidai.gov.in. को ईमेल करना होगा। फिर आपको इसका कारण बताना होगा कि आप इसे क्यों करना चाहते हैं। इसके बाद इससे संबंधित डिटेल्स और उसका प्रूफ देना होगा। आधार का क्षेत्रीय कार्यालय इसका ड्यू डिलिजेंस करेगा। अगर उसे लगा कि आपकी अपील सही है तो फिर क्षेत्रीय कार्यालय इसके लिए मंजूरी देगा। अगर आपकी अपील सही नहीं लगी तो फिर मंजूरी नहीं मिलेगी।

सही मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी: अगर आपका सही मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट नहीं है तो फिर पहले तो आपको इसे अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड सेंटर पर जाना होगा। अगर मोबाइल नंबर अपडेट है तो फिर आप कुछ बदलाव ऑन लाइन कर सकते हैं। आप आधार केंद्र जाकर आसानी से मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।

देना होता है चार्ज: इसके लिए आपको एक छोटा सा चार्ज भी देना होता है। जैसे बायोमैट्रिक अपडेट के लिए आपको 100 रुपए देना होगा जबकि डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 50 रुपए चार्ज देना होगा।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports