Last Updated on September 28, 2026 by Gopi Krishna Verma
क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा; विधायक ने जनता की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

गिरिडीह। जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजु कुमारी ने जिला समाहरणालय पहुँचकर गिरिडीह के उपायुक्त से औपचारिक मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और जारी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
हाल के दिनों में जमुआ विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में लगातार हुई वज्रपात (आकाशीय बिजली) की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जनहित और जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र के सभी प्रमुख सरकारी भवनों में तड़ित चालक (Lightning Arrester) स्थापित करने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों से बचा जा सके।
मुलाकात के बाद विधायक मंजु कुमारी ने कहा कि जमुआ की जनता की सुरक्षा और पूरे क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आमजन से जुड़े हर मुद्दे और समस्या के त्वरित समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी।




