129 साल पुरानी परंपरा की साक्षी बनीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी; पचंबा गौशाला में 900 गोवंशों की सेवा देख हुईं अभिभूत

0

Last Updated on November 21, 2026 by Gopi Krishna Verma

गोपाष्टमी मेले के चौथे दिन राधा-कृष्ण मंदिर में टेका मत्था, कहा- ‘इतने बड़े स्तर पर गोवंशों का संरक्षण समाज के लिए प्रेरणा’

​गिरिडीह। ऐतिहासिक 129वें गिरिडीह-पचंबा गोपाल गौशाला गोपाष्टमी मेले की रौनक शुक्रवार देर शाम उस वक्त और बढ़ गई, जब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी मेला परिसर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने न केवल मेले की भव्यता की सराहना की, बल्कि गौशाला में पल रहे करीब 900 गोवंशों की सेवा और संरक्षण के लिए समिति की पीठ भी थपथपाई।

​पूजा-अर्चना से की शुरुआत, मांगी क्षेत्र की खुशहाली

गौशाला परिसर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री सबसे पहले राधा-कृष्ण मंदिर गईं, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने मूर्ति घर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाओं का दर्शन किया। मेला कमेटी की ओर से केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर चौथे दिन के कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

​900 गोवंशों की देखरेख को बताया बड़ा संकल्प

समारोह को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पचंबा गोपाल गौशाला का यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जो 129 वर्षों से अनवरत जारी है। उन्होंने विशेष रूप से गौशाला में मौजूद 900 गोवंशों के रखरखाव पर चर्चा करते हुए कहा, “इतनी बड़ी संख्या में गोवंशों का पालन-पोषण करना और उनकी बेहतर देखरेख की जिम्मेदारी निभाना अपने आप में एक बहुत बड़ा पुण्य और चुनौतीपूर्ण कार्य है। गौशाला समिति ने गो-सेवा का जो संकल्प लिया है, वह पूरे समाज के लिए काबिल-ए-तारीफ है।”

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर मेला संयोजक मुकेश साहू, गोपाल गौशाला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप डोकानिया, भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रा.) महेंद्र कुमार वर्मा, भाजपा नेता महादेव दुबे, दिनेश यादव, मुकेश जलान, नवीन सिन्हा, गौतम सोनी, नीलू केडिया समेत गौशाला समिति के तमाम पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed