Last Updated on January 5, 2024 by Gopi Krishna Verma
मामला जमुआ थाना क्षेत्र के सेवईटांड़ का

जमुआ। गुरुवार को थाना क्षेत्र के सेवईटांड में एक दलित की लाश को श्मशान घाट जाने से कतिपय अल्पसंख्यक समुदाय के दबंग लोगों ने रोक दिया।
बताते चलें कि सेवईटांड के इतवारी रविदास की गुरुवार सुबह मौत हो गई थी। उनकी लाश की अंत्येष्टि के लिए गांव के श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रज्जाक मियां वगैरह आकर शवयात्रा को यह कहकर रोक दिए कि जिस रास्ते से लाश ले जाया जा रहा है वह उनकी पुस्तैनी जमीन है। जबकि गांव के दलित लोगों का कहना है कि उक्त जमीन में आम रास्ता सर्वे खतियान में दर्ज है।

रास्ते को लेकर हुए विवाद बढ़ता देख किसी ने जमुआ थाना में कॉल किया। मौके की नजाकत को भांपते हुए थाना प्रभारी विपिन कुमार दल बल के साथ पहुंचे। जमूआ के सीओ संजय पांडेय, विधायक प्रतिनिधि केदार यादव ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। तब डेढ़ घंटे के बाद शव को श्मशान तक ले जाया जा सका। इस बाबात पर विधायक प्रतिनिधी केदार यादव ने कहा की अगामी रविवार को दोनों समुदाय के लोग बैठाकर समस्या का हल निकाला जाएगा।




