वायर लुटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, 15.58 लाख के कॉपर तार बरामद
Last Updated on April 29, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बीते 27 मई की रात्रि में निमियाँघाट थानाक्षेत्र के डीबीसी निमियॉघाट सब स्टेशन के पीछे खेत मे 132 केवी ट्रांसमिशन लाईन का कार्य निमियाघाट से मतारी सब स्टेशन तक रेलवे के माध्यम से केबल बिछाने का कार्य चल रहा था। जिसमें कनेक्शन लाईन के लिए कॉपर वायर का रोल भारी मात्रा में रखा हुआ था। जिसको कुछ अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा वहां के देख-रेख कर रहे गार्ड को डरा-धमका कर मारपीट करते हुए उनको बंधक बनाकर वादी के बताएनुसार लगभग 193 गीटर जिसका अनुमानित मूल्य 15,58,316/- रु० बताया गया है को काट कर ले जाया गया था।

बंधक बनाए गए व्यक्ति अनिल कुमार महतो एवं रंजीत ठाकुर के पास से उनका गोबाईल और 5,000/- रू० नकद को छीन लिया गया था। जिस संबंध में निमियांघाट थाना कांड सं. 41/26 दिनांक 27.04.2026 धारा 310 (2) बीएनएस दर्ज किया गया। उक्त घटना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी एवं पुलिस निरीक्षक डुमरी के नेतृत्व में इस घटना में शामिल अपराधकर्मी का पता लगाकर उक्त घटना में संलिप्त तीन (03) अपराधकर्मियों को मानवीय एवं तकनिकी साक्ष्य अनुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसमे उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन तथा 267 किग्रा कॉपर तार को विधिवत जब्त किया गया है।

पकड़ाए तीनों अपराधकर्मियों के द्वारा घटना में संलिप्त अन्य सहयोगी अपराधकर्मियों का नाम पता बताया गया है, जिसके विरूद्ध छापामारी की जा रही है। उक्त पकड़ाये तीनों अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास है, जिसमें कल्लू पासी वर्ष 2019 में, राजु भुईयाँ वर्ष 2016 में, नरेश भुईयाँ वर्ष 2023 में धनबाद के विभिन्न थानों से जेल जा चुके है।
इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
कल्लू कुमार उर्फ कल्लू पासी (उम्र 23 वर्ष) पे० रामदेव पासी ग्राम कुसुण्डा, हाजरा बस्ती, रेलवे फाटक के सामने, थाना केन्दुआडीह, जिला धनबाद, 2 राजू भुईयाँ उर्फ कारू भुईयाँ (उम्र 25 वर्ष) पे० कमलेश भुईयाँ ग्राम कुसुण्डा, दास बस्ती के नीचे, हनुमान मदिर के समीप, छोटा खरकाबाद, थाना गोन्दुडीह ओ०पी०, केन्दुआडीह, जिला धनबाद, 3. नरेश भुईयाँ उर्फ बिट्दल भुईयाँ उर्फ कुटुम्ब (उम्र 32 वर्ष) पे० जगदीश भुईयाँ ग्राम कतरास मोड, सिंह नगर, 02 नम्बर खपड़ाधौरा, थाना झरिया, जिला धनबाद, वर्तमान पता ग्राम कुसुण्डा, दास बस्ती के नीचे, हनुमान मंदिर के पास, छोटा खरकाबाद, थाना गोन्दुडीह ओपी, केन्दुआडीह, जिला धनबाद

बरामदगी
1. कल्लु कुमार उर्फ कल्लू पासी के निशानदेही पर-(1) करीब 267 कि०ग्रा० कॉपर तार(2) केबल तार का काला रंग का कवर 39 कि०ग्रा०(3) घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन सं० JH-10BJ-5868(4) अभियुक्त का दो गोबाईल(5) 38000/- रू० नकद(6) हेक्सा आरी एव ब्लेड
छापामारी टीम -1. पु०नि० राजेन्द्र प्रसाद महतो, डुमरी अंचल ।2. पु०अ०नि० सुमन कुमार, थाना प्रभारी, निमियाँघाट थाना।3. पु०अ०नि० रूपेश कुमार, डुमरी थाना।4 पु०अ०नि० अभिजीत कुमार, निमियाँघाट थाना।5. पु०अ०नि० गो० उगर खाँ, निमियाँघाट थाना।6. आरक्षी /523 राजेश गोप, तकनिकी शाखा एवं निमियाँघाट थाना के सशस्त्र बल।
