जलजमाव, नाली का गंदा पानी और जर्जर सड़कों से गिरिडीह की जनता त्रस्त, नगर निगम तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करे: रंजीत कुमार राय

Last Updated on September 2, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है। वहीं, जर्जर एवं गड्ढों से भरी…

Last Updated on September 2, 2026 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है। वहीं, जर्जर एवं गड्ढों से भरी सड़कों के कारण आम लोगों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि नगर निगम को जनता से जुड़े इन मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए समय रहते ठोस कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि बारिश शुरू होने के बाद भी कई इलाकों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नाली का ढक्कन नहीं रहने के कारण एक बच्चे के नाली में बह जाने और दुखद मृत्यु की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। उस घटना के बाद उम्मीद थी कि नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था और नालियों की स्थिति को लेकर गंभीरता से काम करेगा, लेकिन आज भी कई स्थानों पर खुले नाले, टूटे ढक्कन और जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।

श्री राय ने कहा कि त्योहारों का समय नजदीक है। ऐसे में शहर की साफ-सफाई, जल निकासी, नालियों की सफाई, खुले नालों को ढकना तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचेंगे। यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो दुर्घटना और बीमारी का खतरा और बढ़ सकता है।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि

  • जलजमाव वाले सभी प्रमुख क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की जाए।
  • नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराई जाए।
  • खुले नालों पर तत्काल ढक्कन लगाए जाएं।
  • जर्जर एवं गड्ढों वाली सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
  • त्योहारों को देखते हुए शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
  • जलजमाव एवं खुले नालों वाले संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • नगर निगम के अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए।

रंजीत कुमार राय ने कहा कि जनता टैक्स और विभिन्न माध्यमों से नगर निगम को अपना योगदान देती है और बदले में उसे सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शहर मिलना चाहिए। जनता को जलजमाव, गंदे पानी और जर्जर सड़कों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।

उन्होंने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और त्योहारों से पहले शहर की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भाजपा गिरिडीह महानगर आम जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरेगी और लोकतांत्रिक तरीके से नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ जोरदार विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि गिरिडीह की जनता की सम्मान और बेहतर नागरिक सुविधा का सवाल है। नगर निगम को राजनीति से ऊपर उठकर जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed