इसरी बाजार में सड़क दुर्घटना पर डीसी ने लिया त्वरित संज्ञान, तत्काल संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

Last Updated on May 9, 2026 by Gopi Krishna Verma प्रशासन की प्राथमिकता घायलों का समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है: डीसी एक नज़र: गिरिडीह। जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत इसरी बाजार में आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को अपनी…

Last Updated on May 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

प्रशासन की प्राथमिकता घायलों का समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है: डीसी

एक नज़र:

  • उपायुक्त स्वयं घटनास्थल पहुंचे तथा वहां की स्थिति का जायजा लिया तथा दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए
  • घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने एवं यातायात व्यवस्था बहाल करने हेतु तत्काल क्रेन की व्यवस्था कराई गई।
  • गंभीर रूप से घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए उपायुक्त ने धनबाद स्थित विभिन्न अस्पतालों से भी संपर्क स्थापित कराया एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु समन्वय बनाने का निर्देश दिया।
  • राहत एवं बचाव कार्य के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिला प्रशासन इस मानवीय सहयोग के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करता है।

गिरिडीह। जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत इसरी बाजार में आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में लगभग 04 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बीस से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उपायुक्त स्वयं घटनास्थल पहुंचे तथा वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी घटना की जानकारी ली तथा दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने एवं यातायात व्यवस्था बहाल करने हेतु तत्काल क्रेन की व्यवस्था कराई गई। साथ ही घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से डुमरी, पीरटांड़ एवं बगोदर प्रखंड क्षेत्र से सरकारी एवं निजी एंबुलेंस की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उपायुक्त के निर्देश पर तीनों प्रखंडों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया।

उपायुक्त ने डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अंचल अधिकारी डुमरी, अंचल अधिकारी पीरटांड़ तथा अंचल अधिकारी बगोदर को भी घटनास्थल एवं राहत कार्यों में प्रतिनियुक्त किया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य तेजी एवं प्रभावी तरीके से संचालित हो सके। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि घायलों को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर देरी न हो। गंभीर रूप से घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए उपायुक्त ने धनबाद स्थित विभिन्न अस्पतालों से भी संपर्क स्थापित कराया एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु समन्वय बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरत पड़ने पर गंभीर घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाए।

घटनास्थल के निरीक्षण के बाद उपायुक्त रामनिवास यादव डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इलाजरत घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। गंभीर रूप से घायल मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर बेहतर चिकित्सा संस्थान में रेफर करने का भी निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने अस्पताल में मौजूद परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता घायलों का समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना के कारणों की गंभीरता से जांच की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने एवं दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

राहत एवं बचाव कार्य के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। स्थानीय लोगों की तत्परता एवं सहयोग के कारण राहत कार्यों को सुचारू एवं प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सका। जिला प्रशासन इस मानवीय सहयोग के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करता है।

उपायुक्त ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ उनके साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

उपायुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें एवं सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports