बिरसा जयंती पर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, दो स्कूलों में हुई क्विज प्रतियोगिता

0

Last Updated on November 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

बगोदर के जीआईएस कॉलेज और गिरिडीह प्लस टू जिला स्कूल में ELC सदस्यों ने आजमाया सामान्य ज्ञान; 28 नवंबर तक जिलेभर में चलेंगी शैक्षणिक, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां

गिरिडीह। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में आयोजित हो रहे विशेष कार्यक्रमों के तहत विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जीआईएस कॉलेज, बगोदर और प्लस टू जिला स्कूल, गिरिडीह में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के सदस्यों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और विषयगत समझ को परखा गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता जागरूकता के प्रति जागरूक करना है।

28 नवंबर तक चलेंगी विभिन्न गतिविधियां

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 15 से 28 नवंबर 2026 तक जिले के विभिन्न विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत स्वच्छता पखवाड़ा, खेलकूद प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, क्विज और अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं।

विद्यालयों में स्वच्छता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने परिसर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, खेल गतिविधियों से शारीरिक विकास, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बिरसा मुंडा के संघर्ष से रूबरू हो रही नई पीढ़ी

इन आयोजनों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान से परिचित कराना भी है। साथ ही झारखंड के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध विरासत के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता विकसित की जा रही है। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्यों से जोड़ने की पहल की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *