राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा: गिरिडीह के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान

0

Last Updated on November 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

खंडोली, उसरी वाटरफॉल और हरिहर धाम सहित सभी 13 प्रखंडों में चला विशेष सफाई अभियान; प्रशासन ने की जनभागीदारी की अपील

गिरिडीह। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के सभी 13 प्रखंडों में खंडोली, हरिहर धाम, उसरी वाटरफॉल, दुखिया महादेव, राजदह धाम और सरिया समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई है। इस अभियान के जरिए पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

अधिकारियों व कर्मियों की सक्रिय सहभागिता

स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों और अनुमंडल पदाधिकारियों सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के दौरान पर्यटन स्थलों और उनके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरे के समुचित निस्तारण तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के सफल संचालन और स्वच्छता गतिविधियों की प्रभावी निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके।

स्वच्छ पर्यटन स्थल, सुंदर गिरिडीह का संकल्प

जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले की समृद्ध प्राकृतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करते हुए पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है। इस पहल से पर्यटन स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिल सकेगा।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा पर्यटन स्थलों पर कचरा न फैलाकर निर्धारित स्थानों पर ही उसका निस्तारण करें। प्रशासन के अनुसार, सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों को साफ रखना सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक गिरिडीह के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed