सीबीएसई 10वीं में एसएसवीएम की सानवी श्रेया को 90.2 प्रतिशत

0

Last Updated on April 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में एस.एस.वी.एम विद्यालय की छात्रा सानवी श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।वही सानवी की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या की पुत्री सानवी श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी ईधर सानवी के दादा झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में झारखंड मजदूर मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रूपलाल महतो ने इस उपलब्धि पर हर्षित भाव से प्रकट करते हुए कहा कि आज के इस मोबाइल युग में जहां बच्चे मोबाइल रिल्स देखने में अपना समय बिता देते हैं, खुद को इससे दूर रखना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। और इस बच्ची ने कुछ ऐसा ही किया है।

छात्र जीवन में भौतिक सुविधाओं से अलग रहकर ही बुलंदियों पर पहुंचा जा सकता है। हमें गर्व है कि बेटी सानवी ने हमें गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। आशा करते हूं कि इसका भविष्य उज्ज्वल हो।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *