गिरिडीह में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ‘सेवा संकल्प अभियान’: भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों के घर-घर जाकर बांटी सामग्री, दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

0

Last Updated on September 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। देश के प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत मंगलवार को गिरिडीह के विभिन्न मोहल्लों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लाभार्थियों के बीच सामग्री का वितरण किया।

सामग्री वितरण के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से सीधे संवाद किया और केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा के लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का संकल्प लेने का अवसर है।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना और उनके साथ खड़े रहना है। नेताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में भी पार्टी द्वारा कई प्रकार की सेवा गतिविधियां और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: इस सेवा अभियान के दौरान भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, कार्यक्रम के जिला संयोजक सह जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जलान, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, आईटी सेल संयोजक साहिल शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बिरजू यादव, मोनू साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed