स्पेक्ट्रम करियर इंस्टिट्यूट द्वारा एस-सैट का हुआ आयोजन

Last Updated on February 23, 2026 by Gopi Krishna Verma कक्षा 6वीं से 10वीं तक के बच्चों ने लिया भाग, सफल प्रतिभागियों को मिलेगा अधिकतम 70% स्कॉलरशिप गिरिडीह। रविवार को Spectrum Career Institute द्वारा S-SAT (Spectrum Scholastic Cum Admission Test) का आयोजन अलकापुरी सेंटर पर सफलतापूर्वक किया गया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य गिरिडीह जिले…

Last Updated on February 23, 2026 by Gopi Krishna Verma

कक्षा 6वीं से 10वीं तक के बच्चों ने लिया भाग, सफल प्रतिभागियों को मिलेगा अधिकतम 70% स्कॉलरशिप

गिरिडीह। रविवार को Spectrum Career Institute द्वारा S-SAT (Spectrum Scholastic Cum Admission Test) का आयोजन अलकापुरी सेंटर पर सफलतापूर्वक किया गया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य गिरिडीह जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को S-SAT के माध्यम से सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना था, ताकि उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का समुचित विकास हो सके। यह परीक्षा कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर 70% तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ASP(अभियान) सुजीत कुमार ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें SI पिंटू कुमार, Software Engineer दिगंबर कुमार, Er. अभिलाष कुमार तथा बैंक प्रबंधक राकेश रंजन शामिल थे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक इंजीनियर प्रदीप कुमार ने बताया कि अलकापुरी सेंटर पर इस वर्ष से कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रारंभ की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही मजबूत मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में IIT-JEE एवं NEET जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है, ताकि वे अपने परिवार, समाज और जिले का नाम गौरवान्वित कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान में कम शुल्क पर अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

संस्थान के अन्य निदेशक इंजीनियर मिथिलेश कुमार एवं इंजीनियर बसंत कुमार एवं संस्थान के जीवविज्ञान के एचओडी संगम सर एवं संस्थान के अलकापुरी सेंटर के ब्रांच मैनेजर पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि यह संस्थान गिरिडीह में पिछले पाँच वर्षों से कार्यरत है और प्रत्येक वर्ष लगभग 10 से 15 विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे IIT, NIT तथा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने में सफल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष संस्थान के छात्र करण कुमार यादव ने सफलता प्राप्त कर IIT खड़गपुर में प्रवेश लिया और वर्तमान में अध्ययनरत हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष भी संस्थान के 7 विद्यार्थियों ने IIT Mains Session-1 में उत्कृष्ट पर्सेंटाइल प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि गिरिडीह जैसे छोटे शहरों से भी उचित मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में S-SAT परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी वर्गों के विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन के लिए अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports