समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक अशोक को दी गई विदाई

Last Updated on May 7, 2024 by Gopi Krishna Verma अंबेडकर पुलिस बैरैक द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन गिरिडीह। नवीन पुलिस केंद्र गिरिडीह के बहुउद्देशिय हॉल में अंबेडकर पुलिस बैरैक, गिरिडीह के तत्वाधान में पुलिस अवर निरीक्षक अशोक पासवान के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Last Updated on May 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

अंबेडकर पुलिस बैरैक द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह। नवीन पुलिस केंद्र गिरिडीह के बहुउद्देशिय हॉल में अंबेडकर पुलिस बैरैक, गिरिडीह के तत्वाधान में पुलिस अवर निरीक्षक अशोक पासवान के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि पीयूष कुमार सार्जेंट एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे राहुल रजक उपस्कर परिचारी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीयूष कुमार सार्जेंट ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और देश का सेवा करते हुए लोगों को उचित न्याय देना एवं न्याय करना पुलिस पदाधिकारियों का पहला कर्तव्य है। पुलिस की नौकरी करते हुए और इतना स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत होने का सौभाग्य प्रत्येक व्यक्ति को नसीब नहीं होता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष राहुल रजक उपस्कर, परिचारी अशोक पासवान के उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए समाज और परिवार के बीच हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की। सार्जेंट एवं उपास्कर परिचारी द्वारा संयुक्त रूप से भारत का संविधान का पुस्तक एवं शॉल देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जय नारायण पासवान ने कहा कि अशोक पासवान आरक्षी के पद पर 1984 में पटना में नियुक्त हुए थे। कई जिलों से होते हुए 2014 से गिरिडीह जिला में कई थाना में कर्तव्य निर्वहन करते हुए आज सेवानिवृत हो रहे हैं। इनका सबसे महत्वपूर्ण शौक साफ सुथरी सूट बूट पहनना एवं पांच कलम अपने जेब में रखना है। इनके चार बच्चों में दो लड़का जिसमें से एक एसडीएम व दूसरा एसडीओ है। दोनों लड़की शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

कार्यक्रम को पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी अरविंद पाठक, पुलिस मेंस ऐसोसिएशन के संतोष कुमार यादव, मंतोष कुमार सिंह, सिकंदर कुमार, पत्रकार अभय कुमार, अजय कुमार पासवान, रामबचन राम, रूपा कुमारी, जितेंद्र मेहरा, नीरज मिश्रा, पुष्कर कृष्णा, रामप्रीत पासवान, विनोद कुमार, पिंटू पासवान, सत्येंद्र रजवार, रामजीत राम ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन सुनील कुमार रजक एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार रविदास ने किया। कार्यक्रम में नागेश्वर राम, रमेश राम, उमेश राम, मनोज उरांव, विशेश्वर राम, मनोज कुमार दास, रामविलास रजक, नगीना पासवान ,सुभाष कुमार, उमेश प्रजापति, रामप्रवेश राम, रमेश राय, राजकिशोर राम, सतीश पासवान, सुरेंद्र मुंडरी, कैलाश हेंब्रम, वीरेंद्र यादव, विजय उरांव, कृष्णा उरांव के अलावा दर्जनों पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed