शांतिपूर्वक धुमधाम से संपन्न हुआ रामनवमी, सक्रिय भूमिका में रातभर दिखे जिलेभर की पुलिस

Last Updated on March 28, 2026 by Gopi Krishna Verma जिलेभर के सभी अधिकारी व मंत्री सुदिव्य सोनू रातभर रहे एक्टिव एक नज़र: गिरिडीह। गिरिडीह जिले में रामनवमी पर्व माननीय मंत्री, पुलिस उप महानिरीक्षक, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की सतत मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। जिले भर में सभी प्रशासनिक अधिकारियों,…

Last Updated on March 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

जिलेभर के सभी अधिकारी व मंत्री सुदिव्य सोनू रातभर रहे एक्टिव

एक नज़र:

  • रामनवमी पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन रात भर दिखे सक्रिय।
  • मंत्री सुदिव्य सोनू, उपायुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक की सतत मॉनिटरिंग में गिरिडीह जिले में रामनवमी पर्व सकुशल संपन्न।
  • रामनवमी पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त, रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार लगातार स्वयं कर रहे थे इसकी मॉनिटरिंग।
  • सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में रामनवमी पर्व माननीय मंत्री, पुलिस उप महानिरीक्षक, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की सतत मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। जिले भर में सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों के बेहतर सहयोग और समन्वय से रामनवमी पर्व धूमधाम, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला तथा विभिन्न क्षेत्रों में भव्य जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

रामनवमी पर्व को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू द्वारा लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की जाती रही तथा प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली जाती रही। उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने भी संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों की लगातार निगरानी की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से तैनात रहे और पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, जुलूस मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस वाहनों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की गई। माननीय मंत्री, श्री सुदीव्य कुमार ने भी जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि गिरिडीह जिले ने एक बार फिर शांति, सौहार्द और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, शांति समिति, सामाजिक संगठनों और आम जनता के सहयोग की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन में सभी शांति समिति के सदस्यों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और आम जनता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने सभी जिलावासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे, सहयोग और समन्वय की भावना से ही इतना बड़ा पर्व सकुशल संपन्न हो सका है। पुलिस अधीक्षक ने भी सभी अधिकारियों एवं पुलिस जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीम वर्क और सतर्कता के कारण पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनी रही।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports