18 नवंबर को गिरिडीह के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा एक और मौका

0

Last Updated on November 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

SIR-2026 के तहत सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं समेत तीन श्रेणियों के नागरिक करा सकेंगे नाम दर्ज

गिरिडीह। झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों के लिए चुनाव आयोग ने एक और अवसर दिया है। इसके तहत 18 नवंबर (बुधवार) को गिरिडीह जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक समावेशी, शुद्ध और अद्यतन बनाना है। शिविर में मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के पात्र नागरिकों को लाभ मिलेगा। इनमें ऐसे भारतीय नागरिक शामिल हैं, जिनका नाम किसी कारणवश ASDD सूची में दर्ज हो गया है। इसके अलावा, दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद उपस्थित नहीं हो पाने वाले नागरिक भी इस अवसर का लाभ उठा सकेंगे।

वहीं, ऐसे युवा जिन्होंने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराया है, वे भी शिविर में पहुंचकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

प्रशासन ने सभी BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे पात्र नागरिकों को चिह्नित कर शिविर में आने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, संबंधित नागरिकों की सूची BLO को उपलब्ध कराते हुए अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

मतदाता इस संबंध में जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 अथवा CEO कार्यालय के टोल फ्री नंबर 18003311950 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की अपील है कि पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाएं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed