गिरिडीह: बरमसिया चिल्ड्रन पार्क की बंदोबस्ती के लिए आम डाक (नीलामी) 27 नवंबर को, जानें पूरी डिटेल

0

गिरिडीह। कार्यालय नगर निगम, गिरिडीह की ओर से अल्पकालीन बंदोबस्ती आम सूचना जारी की गई है। इसके तहत गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरमसिया चिल्ड्रन पार्क की बंदोबस्ती (दिनांक 13.12.2026 से 12.12.2029 तक के लिए) हेतु आम डाक (नीलामी) की तिथि निर्धारित कर दी गई है।

नीलामी से जुड़ी मुख्य बातें:

  • सैरात का नाम: बरमसिया चिल्ड्रन पार्क
  • डाक का स्थान: गिरिडीह नगर निगम
  • डाक की तिथि एवं समय: दिनांक 27 नवंबर 2026 को अपरहण 03:00 बजे (अपरिहार्य कारणवश स्थगित होने पर अगले कार्य दिवस को पूर्व निर्धारित समय पर)
  • प्रस्तावित सुरक्षित जमा राशि: ₹43,65,573.00
  • सुरक्षित राशि का 15 प्रतिशत: ₹6,54,836.00

नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बंदोबस्ती से जुड़ी अन्य शर्तें और नियम गिरिडीह नगर निगम के सूचना पट्ट अथवा विभागीय वेबसाइट udhd.jharkhand.gov.in पर देखी जा सकती हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed